Thursday, May 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मंत्री दयाशंकर सिंह की मानवीय पहल

मंत्री दयाशंकर सिंह की मानवीय पहल

332

दयाशंकर सिंह ने 5 कालीदास चौराहे पर घायल मोटरसाइकिल सवार को अपनी स्कार्ट से इलाज हेतु सिविल अस्पताल भिजवाया।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने देर रात 5 कालिदास चौराहे पर घायल मोटरसाइकिल सवार को अपनी स्कार्ट से सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देशित किया कि घायल का उपचार कराना जरूरी है। उसके पश्चात हम अपने गंतव्य तक जाएंगे।दयाशंकर सिंह देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे। उन्होंने देखा कि चौराहे पर एक व्यक्ति घायल पड़ा है। उन्होंने अपनी स्कार्ट रुकवाई और घायल को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया। यह घटना देर रात 12:30 बजे की है।