मंत्री संजय निषाद की बढ़ती मुश्किलें

गोरखपुर। मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कसरवल कांड में सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी समन जारी कर दिया है। आरपीएफ बस्ती की टीम समन तालीम कारया । कल शाम बस्ती टीम गोरखपुर आई और तलीम कराया,समन उनके घर के बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया। आरक्षण देने की मांग को लेकर किया था। आंदोलन,निषाद समाज को 5% आरक्षण देने की मांग की थी। वर्ष 2015 में संतकबीरनगर के कसरवल में बवाल हुआ था। बवाल के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। जिला एव सत्र न्यायालय से पहले से ही वारंट जारी है।

सरकारी नौकरी में निषादों को पांच फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर वर्ष 2015 में संतकबीरनगर के कसरवल में बवाल हुआ था। आंदोलनकारी व पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। बवाल के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने रेल ट्रैक बाधित कर दिया था। बताया जा रहा है कि रेल की पटरियां उखाड़ दी गई थीं।प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कसरवल कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय गोरखपुर के सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी समन जारी कर दिया है।

निषाद पार्टी यानी निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर दो गोरखपुर ने समन जारी किया है और तीन दिन के भीतर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। इस बाबत आरपीएफ बस्ती पोस्ट के दारोगा ने मंगलवार को पादरी बाजार स्थित कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के आवास पर समन चस्पा किया।


उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कसरवल कांड में जिला एवं सत्र न्यायालय गोरखपुर के सीजेएम कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी समन जारी कर दिया है। टीम ने पादरी बाजार स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास भी गई थी लेकिन मंत्री वहां नहीं मिले, लिहाजा समन उनके घर के बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button