उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से बाजारों में तिरंगा फहराने व दुकाने सजाने की अपील

उप मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से बाजारों में तिरंगा फहराने व दुकाने सजाने की अपील।व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर भेंट किया तिरंगा।

लखनऊ। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने व्यापारी संगठन के साथ संयुक्त अपील की व्यापारी समाज अपनी दुकानों पर तिरंगा फहराऐं और स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव पर बाजारों में रोशनी कर शान से तिरंगा फहराऐं । उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज ने बताया की आज बड़ी तादात में कपड़ा व्यापारी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले उनको तिरंगा भेंट करते हुए व्यापारी संगठन ने संयुक्त रूप से प्रदेश के व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की 13 से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव धूम धाम से मनाए दुकानों और बाजारों को सजाए और तिरंगा झंडा जरूर फायरायें ।

उपमुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रभू जालान ,सुशील गुरनानी, दीपक अरोड़ा,पप्पू ग्रोवर किशन चंद बंबानी किशोर टेकवानी सहित कानपुर बनारस बरेली आगरा गोरखपुर सहित अन्य स्थानों से व्यापारी प्रतिनिधि भी मौजूद थे।इससे पूर्व उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कपड़ा खरीदने वाले ग्राहकों को मुफ्त तिरंगा झंडा देने का एलान किया था। व्यापारियों का कहना है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सेना के लोगों को कपड़ा खरीदने में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button