डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही

डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध आसान नही,खुले आम सड़कों पर भर रहे फर्राटा।

अब्दुल जब्बार

भेलसर(अयोध्या)। रुदौली क्षेत्र में डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध लग पाना आसान नहीं दिख रहा है।जहां देखिए वहां डग्गा मार वाहनों का काफिला सवारियो को भरते हुए सड़कों पर नजर आएगा चाहे वह टेंपो पर लटक रहे यात्री हो या अन्य।हाइवे से लेकर गांव की सड़को पर यह वाहन फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं।यही नहीं यात्रियों से मन माना पैसा भी वसूल करते हैं लेकिन यह सब जान कर भी पुलिस व संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए हैं।रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत चाहे वह गांवो के छोटे रास्ते हो या राष्ट्रीय राजमार्ग हो,इन सब पर सुबह से देर रात तक सवारिया ढो रहे वाहनों का यदि ओचक निरिक्षण किया जाए तो शायद ही पचास फीसदी वाहन टैक्सी में पास हो शेष निजी प्रयोग में पास वाहन सड़क पर तेजी से फर्राटे भर रहे हैं।

कहीं सत्ता धारी दल का झंडा तो कही प्रेस का बोर्ड लगाए यह वाहन चालक प्रायः पुलिस व प्रशासन से बचने का प्रयास करते रहते हैं।इससे जहां एक ओर प्रतिमाह हजारों रूपयो राजस्व का चूना परिवहन विभाग को लग रहा है और इसके साथ साथ डग्गा मार वाहनों के चलने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।भूसे की तरह सवारियों को ढो रहे इन वाहनों को न तो पुलिस कुछ कहती हैं और न ही संभागीय अधिकारी।इसी तरह यदि ट्रैक्टर ट्राली पर नजर डालें तो पास कृषि कार्य हेतु और ढोया जा रहा है बरातो को।एक अनुमान के हिसाब से साठ से सत्तर फीसदी ट्रैक्टर में एक ही हेड लाइट को जलते हुए देखा जा सकता है।

जिसके चलते विपरीत दिशा में आ रहे वाहन के चालक को यह समझने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्यों कि वह यह नहीं समझ पाता कि टू विलर है या फोर व्हीलर।ऐसी स्थिति में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।आपको बता दें कि मवई,भेलसर,उमा पुर,रुदौली की सड़को पर भूसे की तरह सवारियों को भरते हुए डग्गा मार वाहनों पर देखा जा सकता है।यही नहीं सड़को पर दौड़ रहे इन डग्गा मार वाहनों के पास पूरे कागजात भी नहीं होंगे।फिर भी पुलिस व संभागीय अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button