Thursday, February 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आज़मगढ़ मऊ तथा आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि

मऊ तथा आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि

319

मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ तथा आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त कियादिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रु0 की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मऊ तथा आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस आपदा से घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।