सम्पूर्ण समाधान दिवस में 272 शिकायतकर्ता में 07 शिकायतों का निस्तारण

लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 272 शिकायतकर्ता आये, 07 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये सभी फरियादियों का शिकायतों का समय से हो निस्तारण।जमीनी विवादों की शिकायतों का राजस्व व पुलिस टीम मौके पर जाकर निस्तारण करायें।

प्रतापगढ़। जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में आयोजित किया गया। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं विकास से सम्बन्धित शिकायतें मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया द्वारा सुनी गयी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्रमबद्ध तरीके से फरियादियों की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। लालगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 272 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 07 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 272 शिकायतों में से 135 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 85, विकास विभाग से 05, समाज कल्याण से 15, शिक्षा विभाग से 02 एवं 30 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाये और समय सीमा के अन्तर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाये ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि समाधान दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाये तथा राजस्व और पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अन्दर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होने उपस्थित अधिकारियांं से कहा कि वह अपने अधीनस्थों पर निर्भर न रहें बल्कि स्वयं निस्तारण की गुणवत्ता को देखें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इसलिये सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से किया जाये। उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि एवं तालाबों पर जो भी अवैध कब्जे किये गये है उनको राजस्व अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर मुक्त करायें। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है इसलिये सभी अधिकारीगण अपने-अपने दायित्वों को समझे और उसका शत् प्रतिशत निर्वहन करें जिससे आमजन मानस की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज सौम्य मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गिरेन्द्र मोहन शुक्ल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button