छवि यादव बनी आप व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

  • आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत बनाने में जुटी है।
  • नए सिरे से संगठन का निर्माण किया जा रहा, आप सांसद संजय सिंह ने की नवनिर्वाचित पदाधिकारी की घोषणा।

लखनऊ। आप सांसद संजय सिंह ने व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा। उन्होंने कहा पार्टी संगठन निर्माण में तेजी से जुटी है। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर नए सरे से संगठन को मजबूत बनाने में सभी वरिष्ठ नेता जुटे हैं। सांसद संजय सिंह ने व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में छवि यादव को मनोनीत किया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ पार्टी के सभी नेताओं ने छवि यादव को बधाई दी। सांसद संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। संजय सिंह ने कहा वार्ड और बूथ स्तर तक संगठन के नवनिर्माण में सभी वरिष्ठ नेता जुटे हैं। आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत भागीदारी के लिए संगठन पूरी ताकत से जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button