आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी

अजय सिंह

आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए के उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है।बैठक में आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी है। द्रौपदी मुर्मूओडिशा सरकार में भी मंत्री रह चुकी है। द्रौपदी मुर्मू ने पार्षद से राजनीति में कदम रखा था। जेपी नड्डा ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में करीब 20 नामों पर चर्चा हुई और आदिवासी महिला नेता मुर्मू पर मुहर लगी।

राष्ट्रपति के उम्मीदवार के चयन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद थे।साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। विपक्षी उम्मीदवार के रूप में सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button