अब तक के खास समाचार

➡लखनऊ- नाराज सब्जी विक्रेताओं ने दिया धरना,पार्षद का सब्जी विक्रेताओं पर कहर,कार से ठेला टकराने के बाद फूटा पार्षद का गुस्सा,धरने में महिलाएं और बच्चे भी शामिल,अपनी हनक के दम पर गरीबों की हटवाई दुकानें,स्थानीय पुलिस,पार्षद पर दुकानें हटवाने का आरोप,नगर निगम की रसीद होने के बाद भी हटवाई दुकानें,राजाजीपुरम ई ब्लॉक सब्जी मंडी में किया पदर्शन,ताल कटोरा के राजाजीपुरम ई ब्लॉक का मामला।

➡लखनऊ- सड़क के गड्ढों को भरते हुए दिखा सिपाही,महिला के घायल होने पर सिपाही उठाया जिम्मा,बुजुर्ग महिला का इलाज भी सिपाही ने कराया,दूसरी को दुर्घटना से बचाने के लिए उठाया कदम,हुसैनगंज क्षेत्र के केकेसी कॉलेज के पास का मामला।

➡लखनऊ- आज 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन,कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे,राहुल गांधी से ईडी के पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन।

➡अमरोहा- जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट,एसपी विनीत जायसवाल ने किया पैदल मार्च,पैदल मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की,शहर के मुख्य बाजार, चिन्हित स्थानों पर किया मार्च,एसपी ने बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी,सौहार्द बनाये रखने को लेकर SP ने लोगों से की बातचीत,सभी से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की,नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम ने किया पैदल मार्च।

➡बस्ती- बस्ती में तस्करी की शराब पुलिस ने किया बरामद,बस्ती आबकारी विभाग को नहीं लगी भनक,जिले में अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी,विभाग की उदासीनता से हो रहा राजस्व का नुकसान,पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने बरामद की शराब।

➡फिरोजाबाद- पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता,जुआ खेल रहे 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने तांस की गद्दी,23,700 रुपये किये बरामद,टूण्डला थाना क्षेत्र के नगला ठार में हो रहा था जुआ।

➡ललितपुर- खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल,दो युवकों ने की सरेआम हर्ष फायरिंग,सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल,सदर कोतवाली के इलाइट चौराहे का मामला।

➡दिल्ली- कांग्रेसी नेता,कार्यकर्ता आज देशभर में प्रदर्शन करेंगे,राज्यों में राजभवन के सामने कांग्रेस का आज प्रदर्शन,राजभवनों का घेराव करेंगे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता,दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था,पार्टी ऑफिस में घुसकर कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया,दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे नेता,कार्यकर्ता।

➡दिल्ली- चेस ओलंपियाड के लिए मशाल रिले की शुरुआत,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मशाल की शुरूआत करेंगे,इंदिरा गांधी स्टेडियम में मशाल रिले की शुरुआत,अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने जानकारी दी,विश्वनाथन आनंद इस मशाल रिले का हिस्सा होंगे।

➡दिल्ली- रक्षा मंत्री का दो दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरा आज,आज से जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे,रक्षा मंत्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लेंगे जायजा,रक्षा मंत्री के साथ आर्मी चीफ भी श्रीनगर पहुंच रहे हैं।

➡दिल्ली- राहुल गांधी के ईडी के पूछताछ मामले में विरोध,दिल्ली पुलिस ने 240 लोगों को हिरासत में लिया,कल कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान लिया हिरासत में,कांग्रेस के 8-10 वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया।

➡दिल्ली- विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों पर हिंसा का मामला,बजरंग दल आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा,हिंसा की घटनाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

➡दिल्ली- यूपी में बुलडोजर पर रोक लगाने की याचिका,मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई,जमीयत उलेमा-ए-हिंद की अर्जी पर आज सुनवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button