रवि यादव से चांदनी सिंह ने कर दी शिकायत

चंबल बॉय रवि यादव से चांदनी सिंह ने कर दी शिकायत, क्यों कहा – पलंग बाजे, जानिए ..

भोजपुरी सिने जगत में चंबल बॉय के नाम से मशहूर रवि यादव से खूबसूरत अभिनेत्री चांदनी सिंह ने शिकायत लगा दी. चांदनी सिंह ने रवि यादव से शिकायत पलंग को लेकर की, जिसके बाद से उनकी केमेस्ट्री को लेकर चर्चा तेज है. आपको पता ही होगा कि चांदनी सिंह, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और खेसारीलाल यादव की हिरोइन रह चुकी हैं और अब रवि यादव के साथ नजर आ रही हैं.

दरअसल, रवि यादव के साथ चांदनी सिंह का नया गाना ‘पलंग बाजे’ आया है. इस गाने में रवि यादव की अदाकारी शानदार नजर आ रही है. रवि का यह गाना R 9 भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इसको लेकर रवि यादव बेहद खुश हैं और अपने फैंस व भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से उन्होंने इस गाने को खूब प्यार देने की अपील की है.

रवि ने अपने इस मजेदार गाने को लेकर कहा है – ‘ मेरा गाना आ चुका है. अब आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए . बहुत शेयर कीजिये. ताकि मिलियन में व्यूज हो. इस गाने को भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज ने गाया है, जिनका हर गाना दर्शकों के जुबान पर चढ़ जाता है. यह गाना भी लोगों को खूब पसंद आने वाला है. तो देर मत करिये और यूट्यूब पर जा कर हमारे गाने को एन्जॉय करिये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button