भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधनमंत्री जनकल्याण कारी योजना प्रचार- प्रसार अभियान (युवा प्रभाग) उत्तर प्रदेश दीप चन्द्र चौहान, ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, प्रदेश महासचिव संगठन दिनेश सिंह एवं जयकरन वर्मा, तथा प्रदेश सचिव संगठन अनिल यादव  के समक्ष तथा  प्रदेश सचिव कैलाश चौहान जी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि पूर्व भाजपा नेता दीपचन्द्र, जी के साथ जनपद अयोध्या के सन्तोष कुमार, आकाश कुमार, शिवदयाल चौहान, देशराज शर्मा, नकछेद राम, पवन कुमार यादव, अनिल, मनीष, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार चौहान, मोहित चौहान, रविन्द्र चौहान सहित भाजपा छोड़ कर आये तमाम नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि नव संकल्प के माध्यम से उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में दीप चन्द्र चौहान एवं उनके तमाम साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से ताकत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button