आंध्र प्रदेश की टूरिस्ट बस ट्रक से टकराई

आंध्र प्रदेश की टूरिस्ट बस ट्रक के पीछे टकराई, चार घायलों को भेजा गया अस्पताल।बीएचयू में इलाज के दौरान एक की मौत।

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र गोपालापुर पुरेरामजी गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप शनिवार को वाराणसी से अयोध्या जा रही आंध्रप्रदेश की टूरिस्ट बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतना भीषण था कि बस में सवार चालक सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल 62 वर्षीय निवास रेड्डी की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस व घटना के बाद भाग रही ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है।आंध्रप्रदेश के कुट्टुर जिला से दर्जनों लोग टूरिस्ट बस से वाराणसी से दर्शन करते हुए अयोध्या जा रहें थे। करीब दस बजे जैसे ही घटना स्थल के समीप पहुँचे तभी पेट्रोल पम्प के पास एक साइकिल सवार किशोर को बचाने के पश्चात ट्रक चालक बच्चें को डांट रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही टूरिस्ट बस ट्रक के पीछे जा टकराई। भीषण टक्कर होने के कारण बस चालक बल्ली तथा उसमें सवार श्रीनिवास रेड्डी, रामानम्मन तथा वैकेटेश्वर गम्भीर रूप से घायल हो गए। रेड्डी का एक हाथ एक पैर कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गयी। उधर दुर्घटना के बाद भाग रही ट्रक आगे महिमापुर के समीप किसी भी वाहन को आगे नही जाने दे रहा था। बदलापुर पुलिस की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button