राज्यमंत्री ने सिमथरी संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण

राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश बृजेश सिंह ने सिमथरी संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण।निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो निरीक्षण में किए गए कार्य पर किया संतोष व्यक्त।

लोक निर्माण मंत्री द्वारा 100 दिनों में पूर्ण करने के कार्यों में लक्षित निवि से खिरियाराम होते हुए सिमथरी संपर्क मार्ग के कि. मी. 2 में 5 दर के लघु सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।लघु सेतु की लंबाई 27.5 मीटर एवम लागत 121.02 लाख है।कार्य मई/22 में पूर्ण हुआ है। माननीय मंत्री जी द्वारा कार्य पूर्ण पाया गया एवम कार्य की गुणवत्ता से संतोष जताया गया। चिरगांव भांडेर मार्ग के कि. मी. 5 में बेतवा नहर एस्केप नहर पर निर्माणाधीन 2 दर के लघु सेतु का निरीक्षण किया गया।सेतु की लंबाई 10 मीटर एवम स्वीकृत लागत 47.86 लाख है।लघु सेतु के स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण पाया गया।पहुंच मार्ग का कार्य प्रगति में है।माननीय मंत्री जी द्वारा आबादी के मार्ग को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग को तैयार करने हेतु जानकारी ली गई जिससे जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा।


अधीक्षण अभियंता श्री. बी. एल. सिंह द्वारा अवगत कराया गया की पहुंच मार्ग आबादी क्षेत्र के मार्ग एवम जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया जाएगा।मंत्री द्वारा चिरगांव बाईपास शहरी भाग मार्ग एवम चिरगांव भांडेर मार्ग की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा झांसी ग्वालियर रोड पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे सेतु निर्माण की भी मौके पर जाकर जानकारी ली और समय बाद कार्य करते हुए सेतु निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील कुमार सहित सेतु निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button