जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़। माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला कारागार का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया एवं बन्दियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर राजेन्द्र प्रसाद चौधरी द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में 1127 बन्दी निरूद्ध है जिसमें 972 विचाराधीन बन्दी है। इसमें महिला 26 तथा 895 पुरूष एवं किशोर बन्दियों की संख्या 51 है। सिद्धदोष बन्दियों की संख्या 141 बतायी गयी जिसमें 05 महिला बन्दी व 136 पुरूष बन्दी शामिल है। जेल निरूद्ध महिला बन्दियों के साथ कुल 02 बच्चे रह रहे है। महिला बैरिक में निरूद्ध 03 महिला बन्दी गर्भवती बतायी गयी। सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित महिला बैरक, जेल अस्पताल, लीगल एण्ड क्लीनिक एवं वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, जेल परिसर की साफ-सफाई, महिला बन्दियों की तलाशी रूम का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर कारागार परिसर में सचिव द्वारा नीम का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में परिसर में नीबू और नीम का वृक्षारोपण जेल अधिकारियों तथा जेल विजिटर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रत्येक बैरिक में मनोरंजन के लिये टी0वी0 लगी है एवं बन्दियों को पढ़ाने के लिये शिक्षक मेराज अहमद भी प्रत्येक कार्य दिवस पर आते है और बन्दियों को पढ़ाते लिखाते है। इस अवसर पर जेल पीएलवी को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों को अपने मुकदमें की पैरवी हेतु निःशुल्क पैनल अधिवक्ता की आवश्यकता है उनके आवेदन पत्र लिखित रूप में प्राप्त करके उनके आवेदन पत्र रजिस्टर में अंकित करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को उपलब्ध कराये जिससे बन्दियों को उनके मुकदमें की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को उनके अधिकारों एवं प्लीबारगेनिंग के सम्बन्ध में विधिक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जेल विजिटर विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी एडवोकेट द्वारा किशोर बन्दियों को उनके विधिक अधिकारों एवं प्लीबारगेनिंग तथा जमानत के सम्बन्ध में विधिक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान जेलर द्वारा जानकारी दी गयी कि जेल में निरूद्ध अधिकांश सिद्धदोष बन्दियों की अपील हो चुकी है, जिन बन्दियों की अपील नही हुई है उनके अपील किये जाने हेतु कार्यवाही करायी जा रही है जो सम्बन्धित न्यायालयों में विचाराधीन है। यह भी जानकारी दी गयी कि जेल में निरूद्ध सिद्धदोष महिला बन्दी कृष्णा कुमारी को शासनादेश के अनुसार समयपूर्व रिहाई हेतु जिला मजिस्ट्रेट को पत्र प्रेषित किया गया है। जेल निरीक्षण के दौरान जेल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिला कारागार की प्रतिदिन साफ-सफाई कराने के साथ-साथ सेनेटाइज कराया जाये। जेल में स्थापित लीगल एण्ड क्लीनिक को नियमित रूप से संचालित करते हुये अभिलेखों को दुरूस्त किया जाये। इस अवसर पर प्रभारी जेलर अधीक्षक डा0 आर0पी0 चौधरी एवं उप जेलर अवधेश प्रसाद राय, सुनील कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button