राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक के अधिक मामलों का निस्तारण-सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण अदायगी व प्री0 लिटिगेशन वाद के निस्तारण हेतु बैठक सम्पन्न।राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक सम्बन्धी अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जाये।

प्रतापगढ़। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 2022 के सम्बन्ध में जनपद न्यायालय के सभागार कक्ष में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में बैंक ऋण अदायगी व प्री0 लिटिगेशन वाद के निस्तारण हेतु बैठक की गयी। बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैंकों के समुचित अधिकारियों की बैठक लीड बैंक द्वारा की जाये तथा उन्हें अधिक से अधिक मामले चिन्हित करने के लिये निर्देशित किया जाये ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके। बैठक में मनोज कुमार ओझा भारतीय स्टेट बैंक, शैलेन्द्र कुमार यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, पीयूष सोनकर इण्डियन बैंक, हिमांशु तिवारी केनरा बैंक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button