Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सम्पूर्ण समाधान दिवस 417 शिकायतों में 13 का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस 417 शिकायतों में 13 का निस्तारण

199

कुण्डा सम्पूर्ण समाधान दिवस में 417 शिकायतकर्ता आये, 13 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण,जनपद स्तरीय अधिकारी शिकायतों का परीक्षण कर समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।

प्रतापगढ़। जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा में आयोजित किया गया। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने विकास से सम्बन्धित शिकायतों को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्रमबद्ध तरीके से फरियादियों की शिकायतों को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुण्डा तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 417 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 13 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 417 शिकायतों में से 183 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 112, विकास विभाग से 22, समाज कल्याण विभाग से 06, शिक्षा विभाग से 05, स्वास्थ्य विभाग से 03 एवं 86 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई।


जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता की शिकायतों के निस्तारण हेतु आयोजित किया जाता है, इसलिये जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई है जनपद स्तरीय अधिकारी उनका स्वयं परीक्षण करते हुये समयान्तर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें जिससे शिकायतकर्ता की समस्या का सन्तोषजनक समाधान हो सके। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, इसलिये सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित गति से किया जाये। उन्होने यह भी अधिकारियांं को निर्देशित किया कि शिकायकर्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाये, जो भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर आये, उनकी शिकायत को गम्भीरता के साथ सुना जाये तथा समयान्तर्गत उस शिकायत का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता का कार्यक्रम है इसलिये सभी अधिकारीगण अपने-अपने दायित्वों को समझे और उसका शत् प्रतिशत निर्वहन करें जिससे आमजन मानस की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुण्डा सतीश चन्द्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।सम्पूर्ण समाधान के उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील परिसर कुण्डा का निरीक्षण किया, तहसील परिसर में हैण्डपम्प, नालियों व शौचालय में व्याप्त गन्दगी को देखते हुये जिलाधिकारी ने तहसीलदार कुण्डा पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सचेत किया कि तहसील परिसर की साफ-सफाई निरन्तर करायें जिससे तहसील में स्वच्छ वातावरण बना रहे।