कश्मीर जल रहा है सरकार जेल भेजने में व्यस्त- संजय सिंह

कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या और कश्मीर में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं के खिलाफ AAP करेगी विरोध प्रदर्शन ।कश्मीर जल रहा है मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त।सुरक्षा की मांग करने वाले कश्मीरियों को उनके ही घरों में कैद कर दिया गया।मोदी सरकार आतंकवादी घटनाओं को रोकने के बजाय विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग।

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कश्मीरी पंडितों की नृशंस हत्या, कश्मीर में बढ़ रही आतंकवादी घटनाओं और मोदी सरकार की विफलता के ख़िलाफ़ 4 जून को यू पी के सभी ज़िला मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन की ऐलान किया है । ये जानकारी पार्टी के निर्वतमान प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने दी है ।उन्होंने कहा कि कश्मीर जल रहा है मोदी सरकार विपक्षियों को जेल भेजने में व्यस्त है, कश्मीरी पंडित कश्मीर से पलायन कर रहे है, आये दिन नृशंस हत्याएं हो रही है, आतंकवादियों ने दिन दहाड़े स्कूल में घुसकर एक शिक्षिका और बैंक मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया। मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों को अपने ही घर में ग़ुलाम बना दिया है सुरक्षा की मांग करने वाले कश्मीरियों को उनके ही घरों में कैद कर दिया है।

मोदी सरकार आतंकवादी घटनाओं को रोकने के बजाय विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोगउन्होंने कहा मोदी सरकार आतंकवादी घटनाओं को रोकने के बजाय विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ़्तारी के बाद मोदी जी ने शिक्षा क्रांति के जनक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी की योजना शुरू कर दी। तीन साल पहले एसीबी में की गई फर्जी शिकायत पर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है । उन्होंने कहा कि मोदी जी कितनी भी जांचे करा लें आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कुछ नहीं मिलेगा पहले भी दिल्ली के मुख्यमंत्री के दफ्तर पर रेड डलवा चुके हैं कुछ नहीं मिला, उप मुख्यमंत्री के यहां रेड डलवा चुके कुछ नहीं मिला, 30 से ज्यादा विधायकों के खिलाफ कार्यवाही की गई कोर्ट से सभी विधायक बाईज्जत बरी हो गए । आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डरने और झुकने वाले नहीं हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button