इलेक्ट्रीशियन व टेलरिंग ट्रेड प्रशिक्षण हेतु पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी 25 मई तक करें आवेदन

अनुसूचित जाति/जनजाति प्रशिक्षण योजनान्तर्गत इलेक्ट्रीशियन व टेलरिंग ट्रेड प्रशिक्षण हेतु पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी 25 मई तक करें आवेदन।

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया है कि सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘अनुसूचित जाति/जनजाति प्रशिक्षण (सबप्लान/ट्राइबल सबप्लान)’’ योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों में रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रशिक्षण योजना वर्ष 2022-23 में उद्योग निदेशालय उ0प्र0 कानपुर के निर्देशानुसार जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। पुरूष अभ्यर्थियों के लिये इलेक्ट्रीशियन एवं महिला अभ्यर्थियों के लिये टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु दिनांक 25 मई 2022 तक वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा तकनीकी ट्रेडों में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 पास अनिवार्य है तथा गैर तकनीकी ट्रेडांं में लिखने-पढ़ने का ज्ञान होना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षरी नमूना, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आयु व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। इस प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। आनलाइन आवेदन पत्र वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button