रिक्त पदों पर तैनाती किये जाने हेतु समय सारिणी जारी-जिलाधिकारी

पंचायत सहायक/एकाउन्टेण्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर की के रिक्त पदों पर तैनाती किये जाने हेतु समय सारिणी जारी।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि ग्राम पंचायतों में पूर्व में तैनात पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर की मृत्यु/त्यागपत्र इत्यादि के कारण रिक्त पदों को भरे जाने हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है। उन्होने भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया है कि दिनांक 15 मई से 17 मई तक ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट एवं मुनादी करायी जायेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करने की अवधि 18 मई से 03 जून तक निर्धारित की गयी है। दिनांक 04 जून से 09 जून तक जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराया जायेगा। दिनांक 10 जून से 17 जून तक ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की श्रेष्ठता सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जायेगी एवं ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत की जायेगी एवं समिति द्वारा अनुमोदित श्रेष्ठता सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारार्थ समिति के सदस्य सचिव (जिला पंचायत राज अधिकारी) को उपलब्ध करायी जायेगी। दिनांक 18 जून से 25 जून तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण संस्तुति की जायेगी। दिनांक 26 जून से 28 जून तक ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र निर्गत किया जायेगा। जिलाधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को निर्देशित किया है कि समय सारिणी के अनुसार ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउन्टेण्ट कम डाटा इन्ट्री आपरेटर के चयन के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button