सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची

राजेन्द्र चौधरी

उत्तराखण्ड के चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार उर्फ ललित मोहन भट्ट का चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। अपने चुनाव प्रचार में उन्हें बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है। ललित मोहन भट्ट वर्ष 2012 तथा 2019 में पिथौरागढ़ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।अखिलेश यादव के निर्देश पर चम्पावत उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार हेतु निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की सूची दी हैं। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड के अन्य राज्यस्तरीय नेता भी चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चम्पावत पहुचेंगे।


समाजवादी स्टार प्रचारकों की सूची में मुलायम सिंह यादव पार्टी संरक्षक, अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण सचान, शोएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिव, सुरेश परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष, आभा बड़थ्वाल प्रदेश उपाध्यक्ष, हुसैन अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ0 राकेश कुमार पाठक प्रदेश महासचिव, डॉ0 राजेन्द्र पाराशर प्रदेश महासचिव, अनिल कुमार प्रदेश महासचिव, सत्येन्द्र कुमार राय प्रदेश कोषाध्यक्ष, अतुल यादव प्रदेश सचिव, प्रदीप चौधरी प्रदेश सचिव, योगेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष, आलोक राय जिलाध्यक्ष, गुलफाम अली अल्पसंख्यक सभा, सुरेन्द्र गुरूंग प्रदेश सचिव, अमित यादव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, चन्द्रशेखर यादव विशेष आमंत्रित सदस्य, सुभाष पंवार प्रमुख प्रवक्ता, अतुल शर्मा प्रदेश सचिव तथा मशगूर कुरैशी प्रदेश सचिव शामिल हैं। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं को भी चम्पावत उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें मवृक्ष सिंह यादव पूर्व एमएलसी, प्रदीप तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, अरविन्द यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, विकास यादव पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा तथा मनीष सिंह पूर्व राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी युवजन सभा प्रमुख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button