Friday, March 6, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें- समाज कल्याण अधिकारी

सामूहिक विवाह के इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें- समाज कल्याण अधिकारी

242

सामूहिक विवाह के इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित विकास खंड/ नगर पालिका /नगर निकाय में अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

प्रतापगढ़। 6 मई 2022 जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022 – 23 में निदेशालय, समाज कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा धन राशि रुपए 76•50लाख का आवंटन प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा सकता है।
उक्त के क्रम में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सामूहिक विवाह हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपने संबंधित विकासखंड / नगरपालिका / नगर निकाय में अपना पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न कराया जा सके।