प्रदेश में कानून व्यवस्था का ढांचा बर्बाद-अखिलेश

 राजेन्द्र चौधरी

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री जी की जाति के लोग एक कोने से दूसरे कोने तक बैठे हैं और वही अन्याय कर रहे हैं। पुलिस दबाव में है उसका राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था का सारा ढांचा बर्बाद कर दिया है।श्री यादव ने कहा कि मेहनत से परीक्षा पास करके रश्मि यादव को नौकरी मिली थी। वह जनता की सेवा करना चाहती थी। उसका आत्महत्या करना दुःखद है। जो जानकारी मिली है उसके अनुसार थाने पर काफी राजनीतिक दबाव में काम करना पड़ रहा था। एक विशेष जाति का होने से उस पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आज मृत सब इंस्पेक्टर रश्मि यादव के परिवार से लखनऊ जनपद के गोंसाईंगज क्षेत्र के मलौली गांव स्थित आवास में जाकर भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दारोगा रश्मि यादव के चित्र पर माल्यार्पण किया। 22 अप्रैल 2022 को अमेठी जनपद के मोहनगंज थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महिला हेल्पडेस्क प्रभारी कु0 रश्मि यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना परिसर में बने सरकारी आवास के कमरे में फंदे से लटका मिला था।अखिलेश यादव ने कहा है कि अमेठी में पिछड़ी जाति की एक महिला सब इंस्पेक्टर को तथाकथित प्रभुत्ववादी जाति के पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद जिस तरह आत्महत्या करने पर बाध्य होना पड़ा वह बेहद दुःखद एवं निंदनीय घटना है। माननीय न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषियों को निलम्बित कर जांच बिठाए।
 

    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को विधिक मदद देगी। रश्मि को न्याय मिलना चाहिए। वह जातिवादी मानसिकता का शिकार बनी।अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में एक परिवार में हत्या की दुःखद घटना हुई लेकिन पुलिस सो रही है। अयोध्या में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उसके अन्याय और विपक्ष की आवाज को बुलडोजर से दबाने के मामले विधानसभा में उठाए जाएंगे। भाजपा राज में हिरासत में मौतें, फर्जी एनकाउन्टर बड़े पैमाने पर हुए है। पत्रकारों को भी डराया जा रहा है। भाजपा राज में गैंग बनाकर लोगों को अपमानित करने का काम हो रहा है।इस अवसर पर अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रो0 सुधीर पवार तथा लखनऊ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत भी उपस्थित रहे।

अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 27 अप्रैल 2022 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा। जनपद देवरिया में चुनाव के बाद भाजपा विधायक शलभमणि त्रिपाठी के कहने पर आशुतोष ओझा द्वारा समाजवादी पार्टी के 8 कार्यकर्ताओं 1. अजय प्रताप सिंह उर्फ पिन्टू सिंह पूर्व प्रत्याशी समाजवादी पार्टी देवरिया, 2. श्रीप्रकाश सिंह उर्फ नत्थू सिंह, 3. ज्ञान प्रकाश सिंह, 4. पिन्टू यादव, 5. हर्ष शर्मा, 6. रघुराज प्रताप उर्फ बागी उर्फ अन्तर्यामी, 7. राजू सिंह सैथवार तथा 8. धनेश यादव के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में थाना गौरीबाजार में फर्जी मुकदमे दर्ज करवाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित कर दिया गया है। जिसकी जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने हेतु प्रतिनिधिमण्डल जनपद देवरिया जायेगा।प्रतिनिधिमण्डल में राम गोविन्द चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा, ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संग्राम यादव विधायक समाजवादी पार्टी फेफना बलिया, कनकलता सिंह पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, रमा शंकर राजभर पूर्व सांसद समाजवादी पार्टी, राम अवध यादव पूर्व सदस्य विधान परिषद, ओ0 पी0 यादव राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी एवं डॉ0 दिलीप यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवरिया शामिल हैं।
             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button