भाजपा में जाने की चर्चा से शिवपाल यादव का साथ छोड़ने लगे दिग्गज


लखनऊ। शिवपाल के भाजपा में जाने की चर्चा से ही धुरंधर छोड़ने लगे साथ, पूर्व सांसद व कद्दावर नेता वीर पाल सिंह सपा में शामिल हो गये।जिले में सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे वीरपाल सिंह का अचानक सपा को छोड़कर चले जाना लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। शिवपाल यादव की पार्टी अलग होने के बाद भी सियासत में मजबूत कदम नहीं गढ़ पाई।

वीर पाल सिह समाजवाद पार्टी के सांसद रह चुके हैं। जिले में समाजवादी पार्टी की लंबे समय तक राजनीति करने वाले वीरपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का साथ छोड़ दिया है। वह एक बार फिर सपा के खेमे में लौट आए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद यह बात स्पष्ट की।

वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली थी। उनके साथ कई समर्थकों ने भी तब सपा का दामन छोड़कर प्रसपा ज्वाइन कर ली थी। इसमें पूर्व विधायक महिपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रसेन सागर, मलखान सिंह यादव समेत अन्य कई नेता शामिल थे। पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव भी उन्हीं में एक थे। उन्‍होंने भी सपा छोड़कर शिवपाल की पार्टी दामन थाम लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button