भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र की सीरियल किलर है। लोकतंत्र में वोट कैसे लूटा जाता है, भाजपा उसकी एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। भाजपा से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करना अपने आपको धोखा देना होगा। महंगाई की मार के साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे हमने चुनाव से पहले कहा था वही हो रहा है। श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे प्रदेश में वे भाजपा की साजिशों से सावधान रहे। अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है बैंकों का ब्याज लगातार कम हो रहा है। कानपुर में लॉकरों से गहनों की भी लूट होने लगी हैं। कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए। एटा में पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया। फर्रुखाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ। भाजपा सरकार से बीडीसी, प्रधान सभी दुःखी है। समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों को जिताने की लड़ाई लड़ रही है।


  अखिलेश यादव ने कहा मुझें खुशी है उन्होंने लालटोपी नहीं पहनी, आज कोई और टोपी पहन ली। सवाल यह है कि वे सिद्धांतों पर कैसे खडे रहेंगे? खाली टोली पहनने से कुछ नहीं होगा। जो लोग सपा की लाल टोपी पर न जाने क्या क्या कहते थे, आज खुद टोपी पहने बैठे हैं।बलिया में यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चे, मां रो रही है। उनको पता नहीं था कि बेटा घर नहीं लौटेगा। यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है। पत्रकार साथी भाजपा राज में सुरक्षित नहीं। सच्ची खबर चलाएंगे तो जेल में डाल दिये जाएंगे।अखिलेश यादव ने कहा सत्ता से टकराने वालों के यहां बुलडोजर चलाया जाता है। मार्च में महिला अपराध बढ़ा, अपहरण के 41 मामले हुए। बेटियों को बेखौफ अपराधी निशाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रयागराज में 10 लाख गुंडाटैक्स न देने पर व्यापारी की पिटाई हुई। पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है।


  अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान का भविष्य अंधकारमय है। राज्य में नई सरकार तो है नहीं, पुरानी सरकार ही सत्ता में आई हैं तो इसे बताना चाहिए कि नौजवानों को रोजगार कब मिलेगा? अच्छी डिग्री और अच्छी पढ़ाई करने के बाद भी नौजवान घर में बैठा है। वह भटक रहा है। आत्महत्या कर रहा है। अयोध्या जैसी जगह पर पांच साल की बेटी से दुष्कर्म की विचलित करने वाली घटना घटी। सरकार इस परिवार की क्या मदद करेगी…?आज प्राइमरी स्कूलों में गरीब बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। वहां पढ़ाई खत्म हो गई है, बर्बाद हो गई है। पिछड़े, दलित वंचित परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी तरह से किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संयुक्त चिकित्सालय तथा जिला अस्पतालों में इलाज और दवाइयां नहीं मिल रही है। मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार नौकरियों के बड़े-बड़े दावे कर रही है समाजवादी पार्टी की मांग है कि वह बताएं किस जनपद में किन्हें नौकरी मिली है…?
             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button