कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ महंगाई मुक्त भारत अभियान’’

महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित संमन्धित अधिकारी के द्वारा ज्ञापन। कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ महंगाई मुक्त भारत अभियान’’ के तहत आज ब्लॉक एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन।

कृष्णकांत पाण्डेय।

लखनऊ।
प्रदेश व देश में महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे में जनहित के मुद्दे को सरकार तक पहुंचाना एवं गूंगी बहरी सरकार को एहसास कराना कांग्रेस पार्टी अपना नैतिक कर्तव्य समझती है। क्योंकि हमेशा जन सरोकार के लिए कांग्रेस अग्रणी रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने 31 मार्च 2022 से 7 अप्रैल तक ‘‘ महंगाई मुक्त भारत अभियान’’ कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। दूसरे चरण में 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल 2022 तक ब्लॉक एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन जारी है। उसी क्रम में आज प्रदेश के तमाम ब्लाक जिला मुख्यालयों  पर प्रदर्शन हुआ।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि मुख्यालयों पर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित संबन्धित सक्षम अधिकारी के माध्यम से कांग्रेसजनों द्वारा ज्ञापन दिया गया जिसमें केन्द्र में लगभग आठ वर्षों से शासन कर रही भाजपा की जन विरोधी, आर्थिक नीतियों से लोगों में तंगी, प्रदेश एवं देश में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थित, लोगों में गम्भीर आर्थिक संकट का जिक्र किया गया।

श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि 137 दिनों तक चुनाव के दौरान जनता के वोट के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के दाम स्थिर कर पुनः चुनावोपरान्त दामों में प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि कर जनता को लूट कर माध्यम बनाने वाली सरकार को चेताने के लिए महामहिम से मांग की गयी। इसी क्रम में 7 अप्रैल 2022 को प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन संभावित है।लखनऊ में महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन उप पुलिस आयुक्त को दिया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के अतिरिक्त पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ल, इन्दल रावत, ओंकारनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, संजय शर्मा, जी.के. दुबे, अनीस अंसारी, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button