जनता के मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष का संकल्प

कांग्रेस जुटी सदस्यता अभियान में, जनता के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प।


 विकास श्रीवास्तव

लखनऊ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नए कलेवर और तेवर के साथ पुनः सदस्यता अभियान में जुट गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की तिथि को 15 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया है। इस परिपेक्ष में आज उत्तर प्रदेश मीडिया हाल में प्रदेश के जिला शहर अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठन के समस्त राष्ट्रीय सचिव एवं सहायक चुनाव अधिकारी हर्ष चौधरी ने बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देशन दिये।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी प्रदेश में व्याप्त समस्याओं और मुद्दों को लेकर अपने मजबूत संगठन ढांचे को लेकर काफी गंभीर है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी ,महंगाई समेत जनता को परेशान करने वाले मुद्दों को लेकर चुप बैठने वाली नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने कील कांटों को दुरुस्त कर पूरे उत्साह के साथ जनता के बीच जल्दी सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन और जनसंघर्ष के लिए बूथ स्तर पर और न्याय पंचायत स्तर पर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्य अभियान चला रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित इस आवश्यक बैठक को राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ,धीरज गुर्जर ,मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव बाजीराव,सत्यनारायण पटेल, रोहित चौधरी, मीडिया के वाइस चेयरमैन पंकज श्रीवास्तव, संगठन महासचिव दिनेश सिंह आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button