10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा ‘अजनबी’

10 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होगा प्रेम सिंह और गुंजन पंत की फ़िल्म ‘अजनबी’

अभय कुमार दुबे कृत प्रेम सिंह और गुंजन पंत की फ़िल्म ‘अजनबी’ यूट्यूब पर रिलीज हो रही है। यह फ़िल्म 10 मार्च यानी कल पहली बार यूट्यूब के माध्यम से दर्शकों के समक्ष होगी। फ़िल्म को प्रिया वीडियो के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। चांद जैसन दुल्हिन हमार के ग्रैंड सक्सेस के बाद गुंजन पंत और प्रेम सिंह की जोड़ी एक बार फिर से साथ धमाल मचाने आ रही है। इसकी जानकारी खुद गुंजन पंत ने दी।

उन्होंने कहा कि अजनबी एक बेहतरीन कहानी वाली फिल्म है, जिसे कल शाम 4 बजे दर्शक समस्त परिवार के साथ इसे यूट्यूब पर देख सकेंगे। इसमें मेरी भूमिका शानदार है और सभी कलाकारों ने भी उम्दा काम किया है। इसलिए हम सबों को फ़िल्म से काफी उम्मीदें हैं। अब बस दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद चाहिए। हमारी यह फ़िल्म पूरी तरह से सामाजिक, पारिवारिक और मनोरंजन वाली है, इसलिए यह किसी को न निराश करेगी और न ही बोर करेगी। उम्मीद करती हूं आप सबों को फ़िल्म बेहद पसंद आयेगी।

शांति इंटरप्राइजेज , जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फ़िल्म अजनबी का निर्माण श्री सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस एंड अथर्वादित्य फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता अरुण कुमार दुबे और मनीषा सिंह हैं। निर्देशक धर्मेंद्र सिंह हैं और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फ़िल्म में संगीत सावन कुमार ने दिया है, जबकि गीतकार राजेश मिश्रा, विनय निर्मल और पिंटू गिरी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button