शराब पीने से 12 लोगों की मौत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि ग्राम पहाड़पुर थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के सरकारी देशी शराब के ठेके से लेकर शराब पीने से 12 लोगों की मौत और दर्जनभर लोगों के बीमार होने की सूचना दर्दनाक और मन को विचलित करने वाली है।श्री चौधरी ने कहा कि 24 और 25 जनवरी 2022 को जिन लोगों ने शराब का सेवन किया उनके शरीर में संक्रमण फैल गया। कई लोगों की चिंताजनक हालत को देखते हुए मृतक संख्या और बढ़ने की संभावना है।


    राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सरकारी शराब के ठेके से नकली शराब बिक्री और उससे हुई मौतों का यह मामला अकेला नहीं है। लगातार ऐसी घटनाएं हो रही है। इसमें प्रशासन की मिलीभगत होने की बात संदेह से परे नहीं।समाजवादी पार्टी नकली और जहरीली शराब बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ मृतक आश्रितों को 50 लाख रुपये और घायलों को समुचित इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button