मुंबई में होगा ग्रीन सिने अवार्ड

13 मार्च 2022 को होगा ग्रीन सिने अवार्ड

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीन सिनेमा अवार्ड मनोरंजन हेतु सशक्त भूमिका निभाने जा रहा है जिसके तहत आगामी 13 मार्च 2022 को ग्रीन सिनेमा अवार्ड का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिवार गार्डन मीरा रोड थाने ईस्ट में होगा। इसकी जानकारी आज अवार्ड शो के ऑर्गेनाइजर विजय पांडे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी। इस प्रेस कांफ्रेंस में संजय पांडे, सुपरस्टार एक्टर अमरीश सिंह, गायक सोनू सिंह, सुरीला रितेश शेट्टी, दीपक गुप्ता, शरद सार्थक, मनोज गुप्ता ,अंकित मिश्रा, सुरेश ओझा, गुरुजी विमलेश त्रिपाठी, रैपर हितेश्वर आदि लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर विजय पांडे ने बताया कि इस अवार्ड शो में सिने कलाकारों के बेहतरीन योगदान के लिए प्रोत्‍साहन स्‍वरूप सम्‍मानित किया जायेगा यह आयोजन बीते 3 सालों से सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि अवार्ड शो के दौरान हम खास तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का ख्‍याल रखेंगे। इस बार भी ग्रीन सिनेमा अवार्डस में बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट ऐक्‍टर अवॉर्ड, बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस अवॉर्ड, स्पेशल मेंशन अवॉर्ड, बेस्ट नरेशन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट ऑडियोग्रफी, बेस्ट लोकेशन साउंड, बेस्ट सिनमैटॉग्रफी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर , बेस्ट कोरियॉग्रफी, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनमैटोग्रफी, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर आदि कैटेगरी में यह अवार्ड दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button