भाजपा राष्ट्रवाद की चिन्ता करने वाला एक मात्र राजनीतिक दल-स्वतंत्र देव

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को देवरिया के गौरी बाजार के चन्द्रशेखर आजाद इंटर कालेज में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण कर काशी को विश्व के मंच पर ला खड़ा किया है। इस कॉरिडोर के तैयार होने से बनारस में जहां एक ओर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा प्रदान होगी वहीं दूसरी ओर रोजगार की आपार संभावनाऐं भी विकासित होगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में आज गुंडे, अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए है। श्री स्वतंत्र देव सिंह ने अनुपूरक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट श्रमिकों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार ने गांव, गरीब और किसान सबके लिए कल्याणकारी घोषणाएं अनुपूरक बजट में की है।

अंसगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए भत्ते की घोषणा से राज्य के करोड़ो मजदूरों को सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर देगी। वृद्धा पेंशन, दिव्यांगों  के भरण पोषण भत्ते में वृद्धि किया जाना यह दर्शता है कि सरकार सबका साथ और सबके विकास के लिए कृत संकल्पित है। डबल राशन और सबको मुफ्त कोरोना वैक्सीन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।


श्री सिंह ने कहा कि देश में जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद, वंशवाद से ऊपर उठकर भाजपा राष्ट्रवाद की चिन्ता करने वाला एक मात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ जैसा दूरदर्शी व सशक्त नेतृत्व है। जो देश व प्रदेश की जनता के लिए दिन रात कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि वहीं पूर्ववर्ती सरकारें गुंडो, माफियाओं कोे संरक्षण देती थी। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से सिर्फ गरीबों के कल्याण की चिन्ता हो रही है।


’ग्रुप कैप्टन वरुण और पूर्व विधायक को दिया श्रद्धांजलि’

तमिलनाडु में हुये हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक दिन पूर्व अपने प्राण त्याग देने वाले देवरिया के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह और गौरीबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि वरुण केवल देवरिया के लाल नही ,वह पूरे देश के लाल थे।हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत समेत अपनी जान गवाने वाले सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके चरणों मे प्रणाम करता हूँ।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता थे। एक विधायक अथवा एक समाज सेवक के रूप में जो काम किया था, उसे देवरिया हमेशा याद रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button