कर्बला स्थलो पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी

अयोध्या, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मोहर्रम पर्व के अवसर पर दिनांक 30 अगस्त को कर्बलाओ में ताजिया दफन किया जायेगा। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आलाॅक-3 भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है जिसमें सभी प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, शैक्षणिक समारोह प्रतिबन्ध किये गये है।

उ0प्र0 शासन चिकित्सा अनुभाग-5 के अधिसूचना द्वारा उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 प्रख्यापित की गयी है। कोविड-19 के संक्रमण से फैल रही महामारी के नियंन्त्रण हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है। कोविड-19 के नियंत्रण हेतु जारी किये गये दिशा’निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उक्त पर्व के अवसर पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कर्बला स्थलो पर निम्न अधिकारी की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई जाती हैः-

राजेश कुमार पाण्डेय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अयोध्या एवं विनय कुमार सिंह चकबन्दी अधिकारी अयोध्या की ड्यूटी (बड़ी बुआ), डीपी सिंह डिप्टी कलेक्ट्रेट अयोध्या, (खुर्द महल), आशुतोष सिंह उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र अयोध्या (वजीरगंज), वरूण कुमार लाल जिला अबकारी अधिकारी अयोध्या (सहादतगंज), सीपी पाण्डेय जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अयोध्या (रेतिया), अमित कुमार सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अयोध्या (मुगलपुरा), एपी सिंह जिला गन्ना अधिकारी अयोध्या, (बहूबेगम मकबरा) ये सभी मजिस्ट्रेट समय से उपस्थित होकर पुलिस अधिकारियो से समन्वय स्थापित कर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।

समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट जनपद अयोध्या अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भम्रणशील रहकर पुलिस क्षेत्राधिकारियो से समन्वय स्थापित कर शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे एवं पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से अधीनस्त अधिकारियो/कर्मचारियो की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेंगे। उक्त के अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने क्षेत्र तथा अपर जिलाधिकारी नगर सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। उक्त पर्व के दृष्टिगत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नं0 05278-223753 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button