यूपी में दो रोडवेज बसों की टक्कर

लखनऊ: लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बुधवार सुबह यूपी रोडवेज की दो बसे एक दूसरे से टकरा गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए। एक बस हरदोई से लखनऊ आ रही थी और दूसरी लखनऊ से हरदोई जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक दोनों बसें काफी स्पीड में थी जब टक्कर हुई।

घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

मरने वालों की पहचान होना अभी बाकी है।

इसके साथ ही यूपी रोडवेज के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button