भगवान राम-सीता को गाली देने वाली हीर खान गिरफ्तार

भगवान राम-सीता को गाली देने वाली हीर खान गिरफ्तार: पुलिस के डर से रिश्तेदार के घर छुपी थी.

भगवान् राम और सीता को गाली देने वाली हीर खान गिरफ्तार माँ सीता के लिए और अयोध्या को एक…. बताने वाली विवादित हीर खान को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस विवादित वीडियो को बनाने के बाद हुई शिकायतों से डर से हीर खान अपने एक रिश्तेदार के घर छुपी हुई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने इसकी सूचना अपने ट्विटर अकाउंट से दी है।

शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट में लिखा है, “अल्लाह के अलावा किसी से ना डरने का दावा करने वाली हीर खान को फ़िलहाल यूपी पुलिस के होमगार्ड्स से भी खौफ लग रहा है, हमारे देवी देवताओं के लिए बेहद घटिया बयान देने वाली हीर खान मुक़दमा दर्ज होते ही फ़रार हो गई है, गिरफ़्तारी के लिए यूपी पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।”

इसके अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “प्रयागराज पुलिस ने हीर खान को गिरफ़्तार कर लिया है। ये अपने एक रिश्तेदार के घर छुपी हुई थी।”

यूट्यूब चैनल ‘ब्लैक डे 5 अगस्त’ पर एक इस्लामी कट्टरपंथी महिला हीर खान ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें हिन्दू देवी-देवताओं को जम कर गालियाँ बकी गई हैं। यूट्यूबर हीर खान ने इस वीडियो में माँ सीता और अयोध्या घोर निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया
आईपीएस अधिकारी संदीप मित्तल ने यूपी पुलिस और सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग कर नियमानुसार कार्रवाई की अपील की थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button