उत्तर प्रदेश भाईभतीजा परिवारवाद व दंगों की दुर्गन्ध से दूर-उपमुख्यमंत्री

182

उत्तर प्रदेश में अब मोदी और योगी सरकार के काम की सुगन्ध।आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय लाएगा शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति।सरकार ने साम्प्रदायिकता,भाईभतीजावाद, परिवारवाद व दंगों की दुर्गन्ध को किया दूर।विपक्षी दलों ने किया भगवान राम का अपमान।

लखनऊ/आजमगढ । उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रान्ति लेकर आएगा। करीब 108 करोड की लागत से  49.42  एकड में बनने वाले इस विश्वविद्यालय का आज शिलान्यास हो रहा है। आजमगढ राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह में  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह शिक्षा क्षेत्र का आधुनिकतम विश्वविद्यालय होगा। यह पूर्वांचल का एक ऐसा विश्वविद्यालय होगा जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, कम्प्यूटर सहित तमाम रोजगारपरक कोर्स संचालित किए जाएंगे। वर्तमान सरकार ने आजमगढ में 13 माध्यमिक विद्यालय तथा वाराणसी संकुल में 29 डिग्री कालेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने साम्प्रदायिकता, भाई भती जावाद, परिवारवाद , दंगों की दुर्गन्ध को दूर कर दिया है। अब प्रदेश में मोदी और योगी सरकार के काम की सुगन्ध है अब यहां पर नकली क्षणिक सुगन्ध की जरूरत नहीं है।


डा0 शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार के आने के पूर्व राहुल सांकृत्यायन की यह धरती रेल,सडक, बिजली जैसी सुविधाओं के लिए भी तरसती थी। यहंा पर काम करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी नहीं आना चाहते थे। यह ऋषियों व साहित्यकारों की धरती रही है लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब कही भी आतंकी गतिविधियों के होने की छानबीन होती थी तो उसके तार आजमगढ के किसी न किसी स्थान से जुडे मिलते थे। माफिया दहाडने के बाद आजमगढ में आकर छिप जाते थे। साहित्यकारों की यह धरती अपराधियों की धरती बन गई थी पर मुख्यमंत्री ने इसे  एक बार फिर बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने आजमगढ को एक्सप्रेस वे जोडकर विकास की नई सभावनाओं के द्वार खोल दिए है। अब यह शहर  कई अन्य शहरों से सडक मार्ग से जुड गया है। अब आजमगढ शैक्षिक क्रान्ति व सडकों के लिए जाना जाएगा। यहां की काली मिट्टी का बरतन मुख्यमंत्री की ओडीओपी योजना के तहत दुनियाभर में धूम मचा रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएम इस शहर में जितना आए है उतना तो  यहां से चुने गए प्रतिनिधि भी नहीं आए हैं। कोरोना जैसे कठिन समय में जब जनता को अपने प्रतिनिधि की सबसे अधिक जरूरत थी तब भी वे यहां नहीं आए। इसके विपरीत मुख्यमंत्री यहां के लोगों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आए थे। उस समय  भाजपा के कार्यकर्ता  कठिन परिस्थितियों में भी जनता की मदद के लिए लगातार काम करते रहे। मुख्यमंत्री खुद कोरोना से पीडित होने के बाद भी लोगों  के लिए दवा आदि की व्यवस्था करने में जुटे रहे। भाजपा और अन्य दलों के बीच में यही अन्तर है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के कारण आज काश्मीर विकास की नई डगर पर आगे बढ रहा है। गृह मंत्री ने 70 साल पुरानी काश्मीर  की समस्या को मात्र 70 मिनट में हल कर दिया है।  इसको लेकर अन्य दलों की आशंकाए भी निर्मूल ही साबित हुई हैं। 

डा0 शर्मा ने कहा कि अब कई नेता मौसमी राम भक्त बनकर आ रहे हैं । कुछ तालिबानी,सोंच को प्रोत्साहित करते हुए तो कुछ जिन्ना की सोंच का समर्थन कर रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश बदल गया है। प्रदेश में अब जो कोई भी विकास करेगा ,गांव गांव शौचालय बनवाएगा, गैस का कनेक्शन देगा , बिजली देगा,जो गरीब का घर बनवाएगा , किसान को सम्मान निधि देने, जैसे काम करेगा जनता केवल उसे ही पसंद करेगी। 2017 के बाद हुए उपचुनाव की पुनरावृत्ति इस विधानसभा चुनाव में भी होगी और भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विपक्ष पर मर्यादा पुरषोत्तम राम का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट में राम को काल्पनिक तक बता दिया गया था। एक दल ऐसा भी है जिसने कार सेवकों पर गोली चलवाने का काम भी किया था। आज यह लोग मंदिर का घंटा बजा रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं क्योंकि उन्हे राम भक्तों की शक्ति का पता चल गया है।