सपा का बढ़ता विश्वास

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा और जनता दल लोकतांत्रिक के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने सन् 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा उम्मीद जताई कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।


भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह के साथ सर्वश्री फतेह मोहम्मद, नंदलाल पटेल, धीरेन्द्र राय, कपिल खरवार, रामजन्म पटेल, दीप नारायण पटेल, जवाहिर अगरिया, राम कुमार खरवार, गोपाल गूजर, नारायण बियार सहित 35 लोग सपा में शामिल हुए। जनता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष श्री राम भरोसे सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button