Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार का निर्णय रागद्वेष से प्रभावित

भाजपा सरकार का निर्णय रागद्वेष से प्रभावित

164


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भगवान चित्रगुप्त जी ही मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। आज भाई दूज के दिन चित्रगुप्त जयंती पर कलम-दवात की पूजा का भी विधान है। पिछली समाजवादी सरकार में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती पर घोषित अवकाश को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है। भाजपा सरकार का निर्णय रागद्वेष से प्रभावित है।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आज चित्रगुप्त जयंती के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर एवं फरीद महफूज किदवई, दीपक रंजन, अच्छे लाल सोनी, हाजी अनवर खां, मीना यादव, धर्मेन्द्र सिंह बबलू, अरुण यादव पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड, संजय प्रजापति, राम प्रकाश यादव, विजय बहादुर चौधरी, आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप कमलापुरी, अनूप सक्सेना, इन्द्रजीत यादव, संतोष श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पुनीत निगम, मोहित श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गुडिया निगम, शरद रिंगल, मोहित निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।