आओ किसानों की स्मृति में एक दिया जलाएं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की अपील पर आज 03 नवम्बर 2021 को समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक जनपद में किसानों और नौजवानों के स्मरण में ‘ स्मृति दिवस‘ मनाया। अखिलेश यादव ने सैफई में स्वयं किसानों की स्मृति में एक दिया जलाया।अखिलेश यादव ने कहा है कि लखीमपुर खीरी में किसानों और नौजवानों को बेरहमी से जीप से कुचल कर मार दिया गया। इनकी शहादत की स्मृति में ‘एक दिया जलाकर‘ श्रद्धांजलि अर्पित किया जाना है।

आइये जलाएं एक ’किसान स्मृति दीप’ लखीमपुर के किसानों की शहादत के एक महीने पूरे होने की नम याद में… और अन्नदाता के मान और सम्मान में लाखीमपुरकिसानस्मृति_दिवस

आज समाजवादी पार्टी लखनऊ मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने ‘एक दिया‘ जलाकर शहीद किसानों-नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कानपुर में एक दिया जलाया। इस अवसर पर राज्य भर के अलग-अलग जनपदों में हजारों कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया‘ जलाकर किसानों के प्रति श्रद्धांजलि दी।


अखिलेश यादव ने कहा लखीमपुर खीरी कांड लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है, जिसकी कसक वर्षों तक बनी रहेगी। भाजपा सरकार की अमानवीयता के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। किसानों में असंतोष है। भाजपा सरकार के राज में किसानों और नौजवानों का दमन किया जा रहा है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button