पटेल से जिन्ना की तुलना देश व राष्ट्रीयता का अपमान-स्वतंत्र देव

हिमांशु दुबे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव देशद्रोहियों और देश तोड़ने वालों के साथ खड़े हैं। भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है। यह बताता है कि सपा और उसके मुखिया देश द्रोहियों के साथ खड़े हैं।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा हमेशा से ही आंतकियों और देशद्रोहियों की सरपरस्त रही है। सपा मुखिया ने सत्ता में रहते हुए देश को असुरक्षित करने की साजिश करने वाले आंतकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस आजम खां ने भारत माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था वह सपा की आंखों के तारे हैं और सरकार में उन्हें हमेशा अहम पदों पर बनाए रखा गया था।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्ना का समर्थन इस देश की एकता के लिए बलिदान होने वाले हर सेनानी, हर सैनिक और हर राष्ट्रभक्त का अपमान है। सपा व कुछ विपक्षी दलों को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए देश व प्रदेश की सुरक्षा व गरिमा के साथ भी खिलवाड़ करने से गुरेज नहीं है। लेकिन विपक्ष को यह नहीं भूलना नहीं चाहिए कि देश में मोदी जी व प्रदेश में योगी जी की अगुवाई में भाजपा सरकार है। इसमें देश तोड़ने की सोच रखने वाले, देशद्रोहियों, आंतकियों और उनके आकाओं के मंसूबे कुचल कर रख दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button