महिला जागरूकता सम्मेलन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जनपद अमरोहा में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारत का लोकतंत्र जनता की खुशहाली एवं तरक्की के लिए बनाया गया था लेकिन आज जनता के साथ छल प्रपंच झूठ के बल पर धोखा किया जा रहा है। जनता का अधिकार छीना जा रहा है।


प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी ने कहा कि महिलाओं ने ठाना है सपा सरकार बनाना है। पूर्व मंत्री क़माल अख्तर ने कहा कि सपा सरकार की योजनाएं जो महिलाओं को मिल रही थी वह सभी योजनाओं को भारतीय जनता पार्टी ने बंद कर दिया। समाजवादी सरकार बनने पर सभी योजनाएं दोगुनी दी जाएगी, चाहे समाजवादी पेंशन योजना हो या कन्या विद्याधन हो।सम्मेलन की अध्यक्षता नूरशवा तथा संचालन रूवी कोशर ने किया। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव, फारुख अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष नूर शवा, ऊषा यादव, रुकैया नागर, रूबी कौशर, जितेंद्र मौर्य, राजेश कुमार यादव, अफरोज जहां, शिरगुल, पूजा ठाकुर, लता सागर आदि महिलाओं ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button