सबकी सपा से आश

मुजफ्फरनगर जनपद के पूर्व राज्यसभा सांसद हरेन्द्र मलिक तथा पूर्व विधायक पंकज मलिक आज कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज कांग्रेस और बसपा के प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सर्व समाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूती देने वालों का पूरा सम्मान होगा।


गोवर्धन मथुरा के पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी तथा लखनऊ के कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हैदर कांग्रेस छोड़कर आज समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।बसपा छोड़कर मुजफ्फरनगर के पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जिल्ले हैदर तथा जनपद बलरामपुर के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा में मन भेद ही नहीं मठ भेद भी है। दोनों इंजन आपस में भिड़े जा रहे हैं।बीजेपी के तमाम विधायकों का टिकट काट रही है।जनता सब जानती बीजेपी का सफाया करेगी।कोरोना काल में सपा कार्यकर्ताओं ने मदद की। कोरोना काल में सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया । अबकी बार जनता भाजपा का क्वारेंटीन करेगी।मुज्जफरनगर दंगे में जो दोषी थे उन पर कार्रवाई हुई।न्यायालय ने जो फैसला होगा स्वीकार है।जो लोग दंगा कराते है आज वो सत्ता में है। भाजपा अभी तक काम चुराते थे अपना दिखाने के लिए।सपा कद्दावर लोगों को टिकट देगी।

हरेंद्र मलिक के समाजवादी पार्टी मैं आ जाने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश का किसान परेशान होकर भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया करेगी। आज उत्तर प्रदेश का किसान धान में आग लगा रहा है और खाद ना मिलने की दशा में खुद आत्महत्या कर रहा है। भाजपा में आज केवल मनभेद ही नहीं अपितु मठ भेद भी उभर कर सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा एक विधायक बदले चाहे पूरे विधायक ही क्यों न बदल दे उत्तर प्रदेश की जनता 2022 में भाजपा का सफाया कर कर ही मानेगी। देश की अर्थव्यवस्था किसान ही संभालता है और भाजपा राज में किसान आत्महत्या को मजबूर है ऐसे में देश की अर्थव्यवस्था कैसे सुधारी जा सकती है। कोविड-19 राज सरकार ने प्रदेश की जनता को अनाज छोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश के किसान ने संकल्प लिया है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। भाजपा के साथी अब सपा के साथी बन गए हैं जिससे 2022 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सरकार बनना तय है।


आज जलवंशीय मोर्चा में सम्मिलित पाटियों-राष्ट्रीय जलवंशीय क्रांति दल के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निषाद, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र साहनी, सर्वजन समता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कश्यप, अभय समाज पार्टी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम निषाद, अखंड जलवंशीय सेना के अध्यक्ष अजय कश्यप तथा एकलव्य सेना के उम्मेद सिंह कश्यप, कश्यप तुरैहा समिति के रामेश्वर दयाल, केवट आर्मी के बबलू बिन्द, जलवंशीय समिति के जितेन्द्र निषाद, निषाद मल्लाह समिति के शंकर निषाद, निषाद सेना के मुकेश निषाद तथा आजमगढ़ सेवा संस्थान के संजय निषाद ने भी समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।समाजवादी पार्टी में शामिल सभी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे सन् 2022 के चुनावों में भाजपा को पराजित करने और समाजवादी पार्टी को बहुमत में लाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button