Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश क्या भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी साइकिल….?

क्या भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी साइकिल….?

347

2022 चुनाव से पहले अब सभी राजनीतिक दल अब पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आ रहे है।उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव होने हैं। विधान सभा चुनाव को कुछ महीने पहले सियासी विरोधियों पर हमले तेज हो गए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के अब कुछ दिन ही बाकी हैं। अब देश में न नौकरी है, न रोजगार, दुनिया में कहीं इतनी गरीबी नही हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है कि वह झूठा वादा करने वालों को उखाड़ फेंकेगी। साढ़े चार साल पूरे हो गए हैं लेकिन आज प्रदेश की जनता पूंछ रही है कि भाजपा के संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की गई है, वे कब पूरी होगी?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों व निजी करण की ओर इशारा करते हुए कहा है कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी केवल व्यापार करने आई थी। अपने हिसाब से एक कानून बनवाया और धीरे धीरे देश गुलाम हो गया। वैसे ही अपने देश में कानून बन रहे हैं। उन्होनें आगाह करते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अपने देश की सरकार भी किसी कंपनी की गुलाम हो जाय। भाजपा की सरकार में सबकुछ कंपनियों को दिया जा रहा है। 

बस चुनाव की तारीख घोषित होने दीजिये। अखिलेश के नाम की आंधी के आगे सत्ताधारी बीजेपी का अता-पता न चलेगा। लोग जहर फैलाने वाले भाजपा के नेताओं को दरवाजे से खदेड़ने के मूड में है। क्योंकि ये लोग जाति, धर्म सम्प्रदायों में लड़ाते हैं, फिर अपना हित साधते हैं। महंगाई, भुखमरी, बेरोजगारी से चहुँओर जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के नेताओं को कहीं महंगाई नही दिखती। ये निरंकुश, भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सरकार जनता के लाचारी का मजाक बना रही है। हर जगह इस सरकार में लूट मची है। भाजपा ने एक वादा नही निभाया। केवल रस्सी का सांप बनाया। इन लोगों ने काला धन लाने और सभी को 15 लाख देने, रोजगार देने का झूठा सपना दिखाया। लेकिन जनता को देने के सिवाय उससे छीनने का ही काम किया। लोग गिन-गिनकर इनके कारनामों का बदला लेने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश की आंधी इस लोकतंत्र की दुश्मन बीजेपी सरकार का चिन्ह मिटा देगी।


अखिलेश यादव आज आजमगढ़ सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थित दुर्गाजी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एकत्र छात्र-छात्राओं सहित विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।अखिलेश यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप कार्यक्रम में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं ने अपने परिश्रम से कठिन परीक्षा पास करके अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। भाजपा सरकार को इन बच्चों का सम्मान करना चाहिए था क्योंकि उनके संकल्प पत्र में वादा था कि मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा और शिक्षा संस्थानों को वाईफाई से जोड़ा जाएगा। लेकिन साढ़े चार साल पूरे होने के बाद भी ऐसा कहीं नहीं हुआ। भाजपा सरकार के अंतिम दिनों में टैबलेट देने की घोषणा की जा रही है। बीजेपी सरकार को जवाब देना चाहिए, हम उनसे जानना चाहते हैं कि साढ़े चार साल में इन बच्चों को कौनसी टैबलेट दी गई है?

अखिलेश ने कहा कि सरकार केवल नाम बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बेहतर बनाने का फैसला लिया था। विकास के लिए इसे बनवा रहा था। काम शुरू हो गया। 120 मीटर चौड़ी सड़क का फैसला सपा का था। भाजपा का नहीं। सपा सरकार रही होती तो यहां भी आगरा की तर्ज पर हवाई जहाज उतार देंते। अखिलेश ने कहा कि सड़क को बेहतर बनाने की बजाय खराब कर दी गई है। सरकार ने सड़क की क्वालिटी खराब कर दिया। हमारे नेताओं की मौजूदगी में शिलान्यास किया। सपा ने सड़क के किनारे किसानों के मंडी, डेयरी आदि बनाने की योजना बनाई थी।


श्री यादव ने कहा कि ये बच्चे नई पीढ़ी के हैं तकनीक इनकी आवश्यकता है, पुरानी पीढ़ी पुराने तरीके से पढ़ाई करती थी लेकिन ये नई पीढ़ी है। मुझे खुशी है कि जब हमारी सरकार थी हमने जिसको भी लैपटॉप दिया था वो सब खुश थे। समाजवादी सरकार में लैपटॉप वितरण से बच्चों की आगे की शिक्षा आसान हुई और उन्हें अपने सपने पूरे करने में मदद मिली। उत्तर प्रदेश के किसी भी गांव में चले जाईये वहां कोई न कोई लैपटॉप लाभार्थी ज़रूर मिलेगा। आज हम कुछ लैपटॉप इसलिए दे रहे हैं कि सरकार को याद आए कि उन्होंने क्या वादे किए थे। हमारा लैपटॉप खोला जाएगा तो उससे पता चल जाएगा कि किसकी सरकार आ रही है। आज जो एंबुलेंस उत्तर प्रदेश में चल रही हैं, 102 और 108 ये किसकी देन है? इस सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को खराब करने का काम किया। इसी तरह डायल 100 का नाम बदल कर 112 कर दिया। सिर्फ़ नाम बदल दिया इस सरकार ने। 100 नंबर थी तो पुलिस बेईमान नही थी लेकिन 112 करते ही यह सिस्टम भी भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गया। यह नाम बदलने वाली और शिलान्यास का शिलान्यास करने वाली सरकार है।

आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव जिले के हाईस्कूल इंटर के 130 मेधावी छात्रों को गुरुवार को लैपटाप बांटने आए थे। इस दौरान शहर से सटे श्रीदुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा में उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कहा महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है। चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार यह इशारा कर रही है कि अब आप लोग साइकिल चलाएं। कहा कि अंग्रेजों ने भी पहले चाय फ्री पिलाई, आज पूरा देश खरीद कर चाय पी रहा है। उसी तरह से सरकार पहले फ्री में रसोंई गैस दी अब महंगा कर दी। 


भाजपा सरकार ने पेट्रोल महंगा कर दिया, डीजल महंगा कर दिया। सरकार इशारा कर रही है कि मोटर साइकिल की जगह साइकिल चलाओ। जिस तरह अंग्रेजों ने चाय पिलाकर चाय की लत लगा दी थी, इसी तरह भाजपा ने फ्री सिलेंडर दिया और फिर गैस के दाम बढ़ा दिए। हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने की बात कही थी। अब तो हवाई जहाज़ बिक गए और हवाई चप्पल वालों से उनकी मोटर साइकिल भी खड़ी करवा दी।श्री यादव ने कहा कि भाजपा की ऐसी बेरहम सरकार है जिसने किसान अपनी बात मांगने निकले तो उन पर गाड़ी चढ़ा दी। भारत में एक कंपनी ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी व्यापार करने, लेकिन पता नही कौन सा कानून पास किया अंग्रेजों ने कि वो कंपनी सरकार बन गई। अगर एक कानून से कंपनी सरकार बन सकती है तो बीजेपी ने जो कानून पास किये हैं, हो सकता है कंपनी सरकार बन जाए और सरकार कंपनी बन जाए।