बीमारू राज्य बना उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया है
महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, छुट्टा जानवर और किसान आत्महत्या रोकने में नाकामयाब रही है भाजपा सरकार।
2022 में अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसान का कर्ज होगा माफ, बिजली का बिल हाफ होगा, 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार जैसे किसान से जानवर का गोबर खरीदती है जिससे किसान को मुनाफा हो, उसी तरह की खरीदारी उत्तर प्रदेश में भी शुरू होगी, जिससे छुट्टा जानवर की समस्या कम हो।

संजय सिंह

प्रतिज्ञा यात्रा 1 : पूर्वांचल से अवध तक

आज यात्रा की शुरुआत प्रतापगढ़ के लीलापुर में स्वागत कार्यक्रम से हुई। उसके बाद यात्रा में शामिल पूर्व सांसद श्री प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद श्री राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक श्री अजय राय, विधायक श्री दीपक सिंह, श्री भगवती चौधरी, पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद ने घुइसरनाथ मंदिर में प्रभु महादेव के दर्शन किए, उसके बाद सांगीपुर ब्लॉक में स्वागत कार्यक्रम हुआ, जहां उपस्थित जनता के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा जी की 8 प्रतिज्ञा, जिसमें 20 लाख रोजगार और किसान कर्ज माफी के बारे में प्रमुखता से बताया गया।


प्रतिज्ञा यात्रा 2 : बाराबंकी से झांसी

  चित्रकूट के राजापुर में यूथ कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया, तत्पश्चात यात्रा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने श्री कामतानाथ जी के दर्शन किए और उसके बाद परिक्रमा की।यात्रा में आगे स्वर्गीय कामता प्रसाद महाविद्यालय बदौसा वादा में एक नुक्कड़ सभा में नेताओं ने अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने छुट्टा जानवरों जो कि किसानों की फसल चौपट कर रहें हैं और उद्योग एवं रोजगार न होने की वजह से बुंदेलखंड से नौजवानों के पलायन पर उपस्थित जनता का ध्यान केंद्रित किया।पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा की किसान यूरिया और डीएपी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहता है, उसे खाद नहीं मिल रही, जिसकी वजह से कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है।पूर्व मंत्री भारत सरकार श्री प्रदीप जैन आदित्य ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती महंगाई की वजह से हर चीज के दाम बढ़ जाने पर चिंता जाहिर की।इसके बाद यात्रा आगे बढ़ी और अतर्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी का माल्यार्पण किया।


प्रतिज्ञा यात्रा 3 :सहारनपुर से मथुरा

आज रामपुर में यात्रा की शुरुआत गांधी समाधि पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई ,उसके बाद काशीपुर में यात्रा में चल रहे आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम, पूर्व सांसद राशिद अल्वी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव श्री तौकीर आलम एवं श्री जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री श्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक श्री गजराज सिंह, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्री स्वप्निल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह का स्वागत किया गया।उसके बाद यात्रा आगे बढ़ी और खोद पहुंची, जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।सभा में श्री प्रमोद कृष्णम् ने उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से बढ़ रहे अपराध पर चिंता जाहिर की और जनता को भरोसा दिया कि 2022 में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो नौजवानों को 20 लाख रोजगार कांग्रेस देगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा जी उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और तानाशाही राज को खत्म कर लोकतंत्र की स्थापना कर विकासवादी राजनीति की शुरुआत करेंगीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button