रंग और नाम बदलने वाली सरकार-भाजपा सरकार-अखिलेश यादव

ग़रीबों, दमितों, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, मज़दूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षकों, कारोबारियों, नौकरीपेशा व पेशेवरों के अधिकारों की रक्षा के लिए झूठी व फ़रेबी भाजपा-सत्ता के ख़िलाफ़ ‘मऊ का हलधरपुर मैदान एक राजनीतिक महायुद्ध का कुरुक्षेत्र साबित होगा’।उ0प्र0 में भाजपा के शासन में बुलडोज़र लोगों के घरों पर ही नहीं; आम जनमानस की आस्थाओं पर भी चलाया जा रहा है। ये अक्षम्य पाप भी है और सामाजिक भावनाओं को आहत करने के कारण अपराध भी। भाजपा शासन अब अपने ऊपर ही मुक़दमा लगाए।

उत्तर प्रदेश का चुनाव गरीबों, किसानों और नौजवानों का भविष्य तय करने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। भाजपा की केंद्र सरकार यूपी के लिए और यूपी सरकार केंद्र के लिए झूठ बोल रही है। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को धोखा दिया है। सन् 2022 में भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा। हम गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों का छीना हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे।अखिलेश यादव मऊ के हलधरपुर मैदान में आयोजित भागीदारी महापंचायत को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बाबा साहेब और डॉ0 लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। वह सपने दिखाती है और झूठे वादे करती है। चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज की सवारी के सपने दिखाए थे। आज डीजल-पेट्रोल की महंगाई से उनकी मोटर साइकिले खड़ी हो गई है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी के रिकार्ड टूट रहे हैं। जनता में भारी आक्रोश है फिर भी भाजपा जश्न मनाने का रिकार्ड बना रही है। जनता के लिए इन हालात में दीवाली भी फीकी-फीकी हो जाएगी। ऐसे में अब जनता का एक ही संकल्प है कि जले पर नमक छिड़क रही भाजपा को फिर सत्ता में नहीं आने देना है। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आत्ममुग्ध हैं कि 21 अक्तूबर 2021 को भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन टीककरण से नया इतिहास रच दिया है। झूठ को सच बनाने के खेल में माहिर भाजपाई यह क्यों नहीं बताते कि अभी मात्र एक चैथाई आबादी को ही दूसरी डोज की वैक्सीन लगी है। 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में सरकार ने मदद नहीं की। तमाम लोगों के सगे सम्बंधी दवा और अस्पताल के लिए भटकते रहे। भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की, सबको अनाथ छोड़ दिया। पिछले दिनों 9 मेडिकल कॉलेजों का पर्दे लगाकर उद्घाटन कर दिया गया लेकिन पर्दा हटा तो वहां कुछ नहीं था। भाजपा चुनाव में कोई भी साजिश और षड्यंत्र कर सकती है। प्रदेश के लोगों को भाजपा की साजिशों से सावधान रहना है।


भाजपा ने साढ़े चार साल में प्रदेश के लोगों के साथ अन्याय, अत्याचार किया, किसानों पर तीन काले कानून थोप दिए। इन कानूनों के लागू होने के बाद किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएगा। किसानों ने जब इन कानूनों का विरोध किया तो भाजपा सरकार के लोगों ने किसानों को जीप के टायरों के नीचे रौदा। किसानों को कुचलने का काम किया है। अभी तक गृह राज्यमंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया है। किसानों का इतना अपमान कभी नहीं हुआ। भाजपा ने किसानों से उनकी आय दोगुनी करने की बात कही थी। लेकिन आय दोगुनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी।

अखिलेश का कहना है कि आखिर त्योहार कौन मनाएं? किसान आंदोलित है। नौजवानों की जिंदगी में अंधेरा छाया है। महिलाएं अपमानित हो रही है। व्यापारी नोटबंदी और जीएसटी के शिकार हैं। डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस के बढ़ते भावों से लोग त्रस्त हैं। भाजपा जब तक रहेगी जनता परेशान रहेगी। समाज का हर वर्ग दुःखी रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इस विश्वास के साथ सन् 2022 में मतदाता भाजपा को प्रदेश में दुबारा मौका नहीं देने वाले हैं।


आज खाद, बीज दवाई सब महंगी हो गई हैं। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। सरकार किसानों को खेती के लिए डीएपी खाद भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। ललितपुर में खाद के लिए लाइन में लगे किसान की मौत हो गई। इसी तरह से एक नौजवान किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा ने प्रदेश को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। लोगों को दो जून का खाना भी नहीं नसीब हो पा रहा है। पेट्रोल 100 के पार हो गया है और ऐसा लग रहा है कि इस सरकार में पेट्रोल की कीमत चुनाव तक डेढ़ सौ पार कर जाएगी। महंगाई और गरीबी के कारण लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं।


समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन तीन गुना कर देंगे। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार रंग बदलने वाली और नाम बदलने वाली सरकार है। इसने सिर्फ शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया है। पिछली सरकार में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था। लेकिन यह सरकार 5 साल में भी वह काम पूरा नहीं कर पाएगी। यह धुएं वाली सरकार है इसको गरीबों के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button