उत्तर प्रदेश का परिवर्तन-उपमुख्यमंत्री

सपा-बसपा के 15 साल और कांग्रेस के 60 सालों से 10 गुना ज्यादा काम किया है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का वातावरण है। घर-घर बिजली मिल रही है।

लखनऊ। विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह लखनऊ में भाजपा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जहां इस समाज की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला, वहीं सामाजिक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने हर समाज की सरकार मे उचित भागीदारी होने की बात कही।केशव प्रसाद मौर्य ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में शीश झुकाते हुए कहा कि लोकमाता ने अपने समय में तमाम मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। पाल समाज ने अपनी राजनीतिक चैतन्यता का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी का पूरा सहयोग दिया है और इतना सहयोग दिया कि पिछले चुनाव में विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो गया ।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में इतने काम किए हैं कि सपा-बसपा के 15 साल और कांग्रेस के 60 सालों से 10 गुना ज्यादा काम किया है। उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का वातावरण है। घर-घर बिजली मिल रही है।

गरीबों के पक्के घर बने हैं। 2017 में विपक्ष की जो ताकत थी वह भी नहीं बचेगी। भाजपा के रहते विपक्ष की दुकानदारी नहीं चलेगी। उन्होंने सम्मेलन में जनमानस को सचेत करते हुए कहा कि वोटकटवा दलों के झांसे में ना आएं। विरोधी प्रायोजित प्रत्याशी लाये़ं तो भी अपने लोगों को हकीकत जरूर बताना है। बीजेपी में सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता बहुत बड़े पद पर पहुंच सकता है उन्होंने कहा यह ऐतिहासिक चुनाव है। उन्होंने कहा कि जो कभी मंदिर के नाम पर बिचकते थे, वह आज मंदिर-मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं और चुनावी हिंदू बनकर जा रहे हैं, यह सब जनता समझ रही है ।श्री मौर्य ने किसान आंदोलन को चुनावी आंदोलन बताया। उन्होंने कहा बीजेपी ने दलालों की दुकानें बंद कर दी हैं, इसलिए उन्हें छटपटाहट हो रही है। राम मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस के साथ अरवि‍ंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पूर्वज कभी मंदिर नहीं गए, वह आज राम मंदिर में मत्था टेक रहे हैं। वह भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की ओर से विश्वेश्वरय्या सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सपा ने पहले कांग्रेस फिर बसपा के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन 2014 के बाद 2017 में जनता ने उनको नकार दिया, वहीं 2019 के चुनाव में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिले। अब 2022 में फिर कमल खिलेगा। भाजपा 60 प्रतिशत वोट हासिल करेगी, जबकि 40 प्रतिशत वोट में अन्य दलों की भागेदारी होगी। उसमें भी हमारी हिस्सेदारी होगी।

धारा 370 हटाने से देश की छाती चौड़ी हो गई है। मोदी जी के नेतृत्व में सैनिकों को गोली का जवाब गोला से दिए जाने से छूट प्रदान की गई। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस सरकार में कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी थी और सरकार ने उस जिम्मेदारी को भी निभाया है तथा जनादेश का सम्मान भी बढ़ाया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। सभी समाज के लोगों को समुचित प्रतिनिधित्व देकर एक ऐसी माला बनाई है जिसमें सभी तरह के मोती पिरोए हुए हैं। कांग्रेस पार्टी को उन्होंने राष्ट्रीय बीमारी बताया। उन्होंने कहा जिनके घरों में अंधेरा था, बीजेपी के आने से उजाला आया है। हमारी विचारधारा के सामने विरोधी नतमस्तक हो गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button