बिना काम का नाम-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिये अनेक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिये गये थे। जिनसे प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की राह मजबूत हुयी। समाजवादी सरकार में कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण हेतु तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में ही 207 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया था जिसका भूमि पूजन 3 अप्रैल 2016 को हुआ था।


कुशीनगर एयरपोर्ट के प्रारम्भ होने से पूर्वांचल में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा। भाजपा सरकार को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सिर्फ समाजवादी सरकार के कार्यों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए।समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्ययन की दृष्टि से अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए थे। जिससे न केवल प्रदेश में आवागमन बेहतर हो रहा है बल्कि पर्यटन उद्योग मजबूत हुआ है।


यह भी स्मरणीय है कि भाजपा सरकार ने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में एक भी जनहित का विकास कार्य यूपी में नहीं किया। विगत साढ़े चार वर्ष में भाजपा सरकार ने केवल और केवल समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ही शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन ही किया है।

नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में राज्य के चौथे इंटरनैशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इस एयरपोर्ट को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली के रूप में दुनिया भर में मशहूर कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के काम को जहां बीजेपी अपना बता रही हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे अपना काम बताया है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि उनके कार्यकाल में एयरपोर्ट का काम शुरू हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button