ज्ञान बाजपेयी और सुदामा दीक्षित सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज जनपद लखीमपुर के ज्ञान बाजपेयी और जालौन के सुदामा दीक्षित ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ज्ञान बाजपेयी तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। सन् 2012 से 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे तथा सुदामा दीक्षित जालौन के माधोगढ़ में दो बार ब्लाक प्रमुख रहे।इनके अतिरिक्त जनपद देवरिया के शैलेश कुमार त्रिपाठी निवासी ग्राम इजरही माफी पोस्ट बरयार भाजपा छोड़कर तथा मनमोहन मिश्रा निवासी उमानगर देवरिया बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button