Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश रामकली रावत उर्फ सुनीता फूल-मालाओं से स्वागत

रामकली रावत उर्फ सुनीता फूल-मालाओं से स्वागत

312

लखनऊ। लखनऊ पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान एवं विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर की उपस्थिति में समाजवादी महिला सभा में रामकली रावत उर्फ सुनीता को जिला उपाध्यक्ष एवं सरोज यादव को जिला सचिव और तनवीर अहमद को समाजवादी लोहिया वाहिनी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्या ग्रहण की। इस अवसर पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि आप सभी के मनोनयन से समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती मिलेगी एवं 2022 विधानसभा चुनाव में आप सभी की अहम भूमिका रहेगी।


इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, पूर्व सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी वीर बहादुर सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा इरशाद अहमद ‘गुड्डू’, जिला सचिव शहीम खान, मुन्ने बेग, सतीष गुप्ता, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी, दाऊद नदवी, मौलाना रईस अहमद, हकीम साहब मौजूद रहे।