राजनीति में संभावनाएं खत्म नहीं होती-शिवपाल

इटावा। सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने दिया बयान, कहा राजनीति में संभावनाएं खत्म नहीं होती, हमारी प्राथमिकता में समाजवादी पार्टी से गठबंधन है, हम चाहते हैं कि गैर भाजपाई दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलें।प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सूबे में अनाचार अत्याचार के खिलाफ अपना धर्मयुद्ध छेड़ दिया है और इस महाभारत में गरीब मजदूर किसानों के अलावा नौजबानों को अपना सारथी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि पूर्व काल की बजाय मौजूदा समय में बटन दबाते ही सरकारें चली जाती हैं और दूसरी बन जाती हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने साफ किया कि सूबे में सरकार का इकबाल बुलंद नहीं है और काम करने वाले अफसरों एवं कर्मचारियों में किसी तरह का भय नहीं है, विना भ्रष्टाचार के कोई काम नहीं कर रहे हैं। कहा, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सूबे में एक बड़े दल के नीचे सभी समान विचार धारा वाली पार्टियों को एकत्रित होने की जरूरत है और इसके लिए वह लगातार दो साल से प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार के कारण पूरे देश में जनता कराह रही है। अब समय की मांग है कि भाजपा को हटाने के लिए सभी एकजुट हो जाएं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की है और इसके लिए डेट लाइन निकलने के बाद भी उनके दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button