भाजपा का किसान विरोधी चेहरा-प्रियंका गांधी

◆ लखीमपुर में शहीद हुए किसानों एवं पत्रकार रमन कश्यप की अंतिम अरदास सभा में शामिल हुईं प्रियंका गांधी ।

◆ शहीद किसानों के परिवार जनों और घायल किसानों से बात की और मिलकर हुईं भावुक और पुनः दोहराया न्याय दिलाने का संकल्प।

◆ घायल किसानों ने संघर्ष में साथ खड़े होने पर प्रियंका दीदी को धन्यवाद कहा।
◆ प्रियंका गांधी के काफिले को जगह-जगह रोकने की कोशिश भाजपा का किसान विरोधी चेहरा, तय रूट से डायवर्ट कर भटकाने की कोशिश।

लखनऊ।कांग्रेस महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी, लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुए किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की अंतिम अरदास प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और अरदास सभा में गुरु ग्रँथ साहिब जी के सामने मत्था टेका ,और शहीद किसानों नछत्तर सिंह,लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह व दलजीत सिंह और पत्रकार रमन कश्यप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।प्रियंका गांधी शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिली और उनसे बात करते-करते भावुक हो गईं,उन्होंने एक बार फिर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।जानकारी देते हुए डिजिटल मीडिया इंचार्ज/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि घायल किसानों ने श्रीमती प्रियंका गांधी से मिलकर धन्यवाद दिया कि प्रियंका दीदी आप हमारे संघर्ष में साथ खड़ी हुईं।घायल किसानों में प्रमुख रूप से बैरिया निवासी जनपद लखीमपुर बलजिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह और अन्य किसान शामिल रहे।

प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रियंका गांधी से पत्रकारों के सवाल करने पर उन्होंने कहा कि आज मैं अंतिम अरदास की सभा में आई हूं इसलिए कुछ बोलूंगी नहीं हां यह जरूर है की अंतिम सांस तक किसानों की न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।डिजिटल मीडिया इंचार्ज अंशु अवस्थी ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी का काफिला सुबह 8:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए निकला था जिसमें भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने तानाशाही कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जगह-जगह रोक लिया गया उन्हें जाने नहीं दिया गया।प्रियंका गांधी के काफिले को लखीमपुर में तयरूट से डायवर्ट कर भटकाने की कोशिश की गई।


भाजपा सरकार ने पूरी कोशिश की कि प्रियंका गांधी शहीद किसानों की अरदास सभा मे न पहुंच पाए , लेकिन श्रीमती प्रियंका गांधी जी की किसानों के प्रति करुणा और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते वह वहां पहुंची और पहुंचकर किसानों को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी वहां साथ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी मौजूद रहे और साथ पहुँचने वालों में प्रमुख रूप से विधायक मसूद अख्तर , विधायक नरेश सैनी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम , प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी ,डिजिटल मीडिया इंचार्ज/प्रवक्ता अंशू अवस्थी ,प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता संजय सिंह, प्रवक्ता सचिन रावत, रफत फातिमा, प्रदीप कनोजिया, दिनेश सिंह, बंशीधर मिश्रा, जयकरण वर्मा, विश्व विजय सिंह ,महासचिव शिव पांडे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव कनिष्क पांडे और प्रदेश सचिव अभषेक पटेल व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल व अन्नू सोनी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button