सादगी से मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सादगी से मनाई गई।समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में जयप्रकाश जी के चित्र पर नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चैधरी ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी सरकार में निर्मित जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र (जेपी एनआईसी) स्थित जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से माल्यार्पण हुआ।लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में अरविन्द कुमार सिंह, उदयवीर सिंह, रामबृक्ष सिंह, रविदास मेहरोत्रा, दीपक रंजन, राम आसरे विश्वकर्मा, आशुतोष सिन्हा, सुशील दीक्षित, राम सागर, विजय सिंह, देवेन्द्र यादव जीतू, सौरभ यादव, प्रदीप शर्मा, दीपू श्रीवास्तव, पूजा शुक्ला, राहुल कौशिक,सर्वेश यादव, एखलाक मुन्ना, अनुपम श्रीवास्तव, चांद सिद्दीकी, अमित सक्सेना, आशुतोष श्रीवास्तव, मनीषा कुशवाहा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button